📌Credit card frauds - हर काम के लिए गूगल को युज करने वाले सावधान हो जाए, एक छोटी सी गलती से आपका अकाउंट हो जाएगा निल
Credit card frauds :- आज कल हर कोई भी काम के लिए गूगल पर सर्च करते है, लेकिन पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं के लिए गूगल पर आपको सोच समझ कर भरोसा करना चाहिए हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने किसी दुकान का नंबर गूगल से निकाल कर उस पर कॉल किया, उसके कुछ ही देर बाद उस महिला के एकाउंट में क्रेडिट कार्ड से 2 लाख से भी ज्यादा का पेमेंट कट हो गया. ऐसे में आप को आज में यहां पर बताने वाला हु के उस महिला ने ऐसी क्या गलती की थी और आप इस तरह के फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? आज के डिजिटल के समय में ज्यादातर लोग इस तरह का फ्रॉड के शिकार बन जाते है.
📌 एक फोन किया और बैंक अकाउंट से 2 लाख से भी ज्यादा कट गए
क्या फोन करने से भी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट ट्रांसफर किया जा सकता है? तो इस केस में भी कुछ इस तरह ही हुआ है। एक महिला जिनकी उम्र 49 साल की है. उन्होंने फूड डिलीवरी ऐप पर कुछ ऑर्डर किया था. उसके लिए उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट किया लेकिन जब भी वे पेमैंट करते थे। तो बार-बार पेमेंट फेल हो जाता था. इसी वजह के कारण उन्होंने गूगल से उस दुकान का फोन नंबर निकाला और उस बात की शिकायत करने के लिए उन्होंने कॉल किया. दूसरी तरफ से उस शख्स ने महिला के क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी मांगी और उसके बाद में OTP लेकर चंद सेकंड में उनके क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये कट गए. और आपको हम बता दें कि इस वजह के कारण उनके अकाउंट में से 2,40,310 रुपये कट गए थे.
📌 गूगल से नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी
किया आप भी कोई काम के लिए किसी भी दुकान का या कंपनी के कस्टमर केयर के नंबर गूगल से निकालते है. तो आप लोग सावधान (सर्तक) हो जाए, ऐसा करने से आप कभी भी फ्रॉड के शिकार बन सकते है क्योंकि गूगल सर्च के दौरान जो आप नंबर देखते हैं वे सही नही होते हैं. इसलिए इन फ्रॉड से बचने के लिए आप उनकी कंपनी की अगर ऑफिशियल वेबसाइट है तो आप वहा पर जाकर ही देखे वही आपके लिए बेहतर होगा.
📌 गूगल पर गलत नंबर कैसे आ गया?
आपको एक सवाल उठता होगा कि कि गूगल ने किसी दुकान की जगह स्कैम (फ्रॉड) का नंबर कैसे दे दिया? आपको बता दु कि जो फ्रॉड (scam) लोग होते है. वो गूगल पर आने वाले नंबर को एडिट कर देते है और उसकी जगह उनका नंबर डाल देते हैं. आपने देखा भी होगा गूगल पर कई बार तो Suggest and Edit का ऑप्शन आता है. वहां से ये स्कैम लोग Edit करके अपना खुद का नंबर दर्ज कर देते हैं. अगर आपको भी कभी कोई दिकत आती है तो आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही मोबाइल नंबर ले. और आप कभी भी किसी को भी अपना बैंक डिटल्स और OTP शेयर न करें।
तो दोस्तो आपको यह आर्टिकल कैसा लगा अगर आपको अच्छा लगे तो आप इसको शेयर जरूर करे ताकी दूसरे लोगो को भी पता चले आज कल की दुनिया में किस तरह के फ्रॉड होते है। और लोग इस तरह के फ्रॉड से बच सकते है।


0 टिप्पणियाँ