Due to these mistakes, the battery of the phone can explode, do not do this work even by forgetting in the Smartphone (इन गलतियों के कारण फोन की बैटरी फट सकती है Smartphone में भूलकर भी ना करें ये काम)
1) आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और स्मार्टफोन में तभी आग लगती है जब पावर सप्लाई में दिक्कत होती है। कई बार फोन को चार्ज करने के लिए जरूरत से ज्यादा पावर वाले चार्जर और लोकल चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण से भी पावर सप्लाई में दिक्कत आती है और फोन की बैटरी फटने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। अब घबराइए नहीं, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे बचकर आप अपने स्मार्टफोन को फटने होने से बचा सकते हैं। चलिए जानतें हैं।
2) अगर आप लोकल चार्जर का यूज करके स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें और इस तरीके को तुरंत बंद करें। यह स्मार्टफोन की बैटरी को खराब करता है और बैटरी ब्लास्ट का कारण बन सकता है। लोकल चार्जर में पावर का फ्लो कम-ज्यादा होता रहता है, जो कि स्मार्टफोन की बैटरी पर दबाव बनाता है और इससे बैटरी ब्लास्ट तक हो जाती है। केवल फोन के ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
3) ज्यादा देर तक गेम खेलने से भी फोन बहुत ज्यादा हीट यानी की गर्म हो जाता है और फोन की बैटरी पर भी इसका असर पड़ता है। दरअसल, गेमिंग के दौरान फोन का प्रोसेसर तेजी से काम करता है और फोन काफी गर्म हो जाता है। ऐसे में ओवर हीट की वजह से फोन ब्लास्ट भी हो सकता है। अगर आपका फोन भी गेम्स के दौरान फोन ओवर हीट हो जाता है तो थोड़ी देर के लिए फोन को बंध करदे
4) स्मार्टफोन को टाइम के साथ लगातार अपडेट भी करते रहना चाहिए। कई यूजर्स महीनों तक अपने स्मार्टफोन को अपडेट नहीं करते हैं, जिसकी वजह से प्रोसेसर ठीक से काम नहीं कर पाता है और फोन में हीटिंग की समस्या आने लगती है। आसान तरीके से समझा जाए तो फोन के ब्लास्ट होने का मुख्य कारण ओवर हीटिंग ही है।
5) स्मार्टफोन को चार्ज करने के दौरान फोन का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से भी फोन में ब्लास्ट की संभावना बढ़ जाती है। स्मार्टफोन चार्जिंग के दौरान हल्का हीट होता है और इस दौरान फोन इस्तेमाल करने से फोन पर अचानक अतिरिक्त दबाव आ जाता है। इससे बैटरी फटने की स्तिथि पैदा हो जाती है।
🙏 नमस्कार दोस्तो कैसे है आप लोग अगर आप लोगो को मेरा ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसको शेयर जरूर करे ताकी दूसरे लोगो को भी पता चले



0 टिप्पणियाँ