📌 WhatsApp अकाउंट कोई दूसरा व्यक्ति तो इस्तेमाल नहीं कर रहा है आपका? ऐसे पता लगा सकते हैं।



दोस्तो आपको पता ही होगा की हाल ही में WhatsApp ने मल्टी डिवाइस का फीचर को लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से आप एक व्हाट्सएप अकाउंट को आप कई और भी डिवाइस में यूज कर सकते हैं।

आज के सोशल मीडिया के समय में लगभर हर कोई मैसेज और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है। कर अब तो किसी को वॉइसकॉल या वीडियो कॉल के लिए भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है। और वहीं, हमारे व्हाट्सएप पर हमारी प्राइवेसी से जुड़ी हुई जरूरी चीजें भी होती हैं।

अगर ऐसे में आपके व्हाट्सएप अकाउंट को कोई और भी इस्तमाल (चलता) कर रहा है तो फिर आपकी प्राइवेसी का क्या होगा? अब आपको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज में इस आर्टिकल में आपको कुछ आसान तरीकें हैं जिसको बताने वाला हु। जिनसे इस बात का पता लगा सकते हैं। की आपका व्हाट्सएप अकाउंट कोई और तो इस्तेमाल नहीं कर रहा हैं।

📌 मल्टी डिवाइस फीचर

मल्टी फीचर डिवाइस इस फीचर की मदद से आप एक व्हाट्सएप अकाउंट को कई और भी डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं। और इसके अलावा व्हाट्सएप को दूसरे डिवाइस में इस्तेमाल करने के लिए प्राइमरी डिवाइस में आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी।

📌 इस तरह से चेक करें

सबसे पहले आपको अपने फोन में व्हाट्सएप एप को ओपन करना होगा।

अब आपको ऐप के ऊपर राइट साइट में तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। जैसे आप वहा पर क्लिक करोगे तो आपके सामने कई और विकल्प आएंगे, जिसमें से आपको लिंक डिवाइस वाले विकल्प पर क्लिक करना है। वहा पर क्लिक कर देने के बाद आपको वहा पर लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें यह जानकारी होगी कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट किन किन डिवाइस और ब्राउजर पर व्हाट्सएप वेब से कनेक्ट हैं। अगर उसमे लिंक डिवाइस और ब्राउजर आपका नहीं है, तो फिर आप उसको बंद करदे वरना कोई भी व्यक्ति आपका डाटा चुरा सकता है। अगर आपको बंध करना हो तो आपको उस वेब ब्राउजर के डिवाइस पर जाकर क्लिक करके उसको लॉग-आउट कर सकते हैं।