Debit card को कैसे एक्टिवेट करें | Bank ATM Card Activate कैसे करें?


दोस्तो अगर आप पहले से ही Debit card यूज़ करते हैं तो हो सकता है कि आपको पता ही होगा कि कैसे डेबिट कार्ड को एक्टिव करना होता हैं लेकिन दोस्तो अगर आप ने पहेली बार डेबिट कार्ड लिया है और आपको पता नही है की अपना डेबिट कार्ड को कैसे एक्टिव करना है तो आज आप सीख लीजिए कि आप अपना डेबिट कार्ड को कैसे मिनटों में, एक्टिवेट कर सकते हैं.

Debit card ko kaise activate kare | Bank ATM Card Activate


आपको पता ही होगा की जब भी हम नया बैंक अकाउंट खुलवाते हैं, तो बैंक हमको डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड जरूर देता है. डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करना तो सबको अच्छा लगता है, लेकिन इसको यूज़ करने से पहले आपको इसको एक्टिवेट कराना पड़ता है. लेकिन आप पहले से ही डेबिट कार्ड को यूज़ करते रहते है तो हो सकता है कि आपको डेबिट कार्ड को एक्टिव कैसे करना होता है वो आपको पता होगा अगर आपको नहीं, पता है या फिर यह आपका पहला डेबिट कार्ड है तो अब आप सीख लीजिए कि अपने डेबिट कार्ड को कैसे एक्टिवेट कर सकते है.


📌 डेबिट कार्ड एक्टिवेट करने का प्रोसेस क्या है


वैसे तो आप एटीएम में भी जाकर अपने कार्ड को एक्टिवेट करा सकते हैं. मगर इसके अलावा भी आप कुछ और भी ऑप्शंस के जरिए आप अपना कार्ड को ऐक्टिवेट करा सकते है वो भी कुछ मिनटों में।

सबसे पहले तो मोबाइल बैंकिंग और उसके बाद इंटरनेट बैंकिंग ये दोनो ऑप्शन ऐसे वक्त में आपके काम आ सकते है. ये दोनो ऑप्शन कैसे काम करते हैं, इसके बारे में जानते है।


📌 इंटरनेट बैंकिंग से आप कैसे कार्ड को एक्टिवेट कर सकते है?


- सबसे पहले तो आपको अपने बैंक की वेबसाइट या तो उसकी ऐप पर जाकर इंटरनेट बैंकिंग से लॉग इन करना पड़ेगा.

- उसके बाद आपको डेबिट कार्ड ऑप्शन में जाना होगा.

- वहा पर आपको ड्रॉप-डाउन मेनू में जाकर "जेनरेट पिन" वाले ऑपशन (विकल्प) पर क्लिक करे इसके बाद आपको अपने डेबिट कार्ड को रजिस्टर करने को बोला जाएगा और वहा पर आपको इसका तरीका भी बताया जाएगा.


📌 मोबाइल बैंकिंग से डेबिट कार्ड को कैसे एक्टिवेट करे


- सबसे पहले तो आप अपने बैंक के मोबाइल बैंकिंग नंबर पर कॉल करें.

- वहा पर आपको अपने बैंक के कस्टमर सर्विस पे एक्जिक्यूटिव से बात करें.

- वहा पर अपने डेबिट कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए फोन कॉल के दौरान ही आपको दिए गए उन स्टेप्स को फॉलो करें और उसके बाद आपका कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा.


📌 एटीएम (ATM) मशीन से अपना डेबिट कार्ड को कैसे एक्टिवेट करे



Debit card ko kaise activate kare | Bank ATM Card Activate

- एटीएम में एक्टिवेट करने के लिए आपको जो बैंक एनवेलप मिला है, उसे आप खोलें, उसमें आपका चार अंकों का पिन होगा

- उसके बाद अपने नजदीक में एटीएम पर जाएं और डेबिट कार्ड स्लॉट में कार्ड को इन्सर्ट करें.

- डेबिट कार्ड पर आपको एक एटीएम नंबर दिया होता है उसे आप वहा पर डालें और एटीएम पिन बनाएं.

- अपना नया एटीएम पिन बनाने के लिए मशीन पर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें, और आपका नया पिन जेनरेट हो जाएगा उसके बाद आपका कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा.