📌 Bijali Bill Ghotale Ki Chhoti Si Kahani – Short story of Electricity Bill Scam!


Raju (मोबाइल का मैसेज पढ़ते हुए) :– अरे यह किसका मैसेज आया है यह तो बिजली बिल का है, यह क्या! आज रात को बिजली काट दी जाएगी अन्यथा मुझे इनके ऑफिसर से बात करनी पड़ेगी।

अच्छा अभी कॉल पर बात करके देखता हु।

Raju :– हेलो!

Electricity Fraud Officer :– हेलो सर! मैं बिजली विभाग से बात कर रहा हूं मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं।

राजु :– सर अभी मुझे मैसेज आया की आपने बिजली का बिल नहीं भरा है इसलिए आज रात को मेरी घर की बिजली काट दी जाएगी?

Electricity Fraud Officer :– जी हा! आपने बिजली का बिल नहीं भरा इसलिए आपको यह मैसेज आया है।

राजु :– लेकिन सर मैंने तो बिजली का बिल पूरा भर दिया है।

Electricity Fraud Officer :– हां जी सर ! आपकी बात सही है, लेकिन हमारी एंट्री में बता रहा है की आपका पहले का बिल बाकी था अगर आप वह पे कर देंगे तब आपकी बिजली नहीं काटी जाएगी।

राजु :– ओके सर मैं अभी पे कर देता हूं।

Electricity Fraud Officer :– 1 मिनट सर मैं अभी आपको एक लिंक सैंड करता हूं आप उस पर क्लिक करके वहां पर पेमेंट कर दीजिएगा।

राजु :– सर लेकिन मैं फोन पर गूगल पे से भुगतान कर दे रहा ।

Electricity Fraud Officer :– जी सर ! आप पेमेंट गूगल पे से कर सकते हो लेकिन अभी आप वहां पर क्लिक करोगे तो वहां पर ऑप्शन नहीं आएगा पे करने का क्योंकि आपका यह जो बिल है पहले का बाकी था और वह अभी  एक्सपायर हो गया होगा।

राजु :– ओह ये बात है!

Electricity Fraud Officer :– जी हां इसलिए मैं आपको एक लिंक सैंड करता हूं आप वहां पर क्लिक कर दीजिए और वहां से आप पेमेंट कर दीजिए।

राजु :– लेकिन सर मुझे कितना पे करना होगा वह तो मुझे बताइए।

Electricity Fraud Officer :– देखे सर जब वहां पर क्लिक करोगे ना तो वहां पर एक पे  का ऑप्शन आएगा, अब आपको सिर्फ वहां पर पे कर देना है और आपना मोबाइल नंबर का ओटीपी दे देना, वहा स्वतः ही बकाया राशि कट जाएगी।

राजु :– ठीक है सर मैं अभी करता हूं ।

Electricity Fraud Officer :– ओके

राजु ( सोचते हुए ) :– क्या कहा था पे पर क्लिक कर देना है अब ओटीपी आयेगा!
हा! आ गया ओटीपी दे देता हूं ।

राजु  :– अरे ये क्या हो गया मेरे अकाउंट से ₹100000 कट गए उसने तो मुझे कहा था की सिर्फ बकाया राशि ही कटेगा तो एक लाख कैसे कट गए अभी उसको कॉल करता हूं।

राजु :– यह क्या इसका फोन तो स्विच ऑफ आ रहा है।
अब मैं क्या करू मेरे साथ फ्रॉड हो गया मेरे मेहनत की कमाई चली गई।

दोस्तों आप लोगो को पता ही है अभी बहुत फ्रॉड चल रहा है इसलिए आप लोग हमेशा सतर्क रहे। और इस फ्रॉड से बचने के कुश टिप्स है जिन्हे आप हमेशा फॉलो करे।

Tips
  1. आपको वॉट्सऐप या मैसेज में मिले अनजान लिंक पर क्लिक ना करे।
  2. Truecaller पर उनके विवरण देखें।
  3. किसी भी अनजान जगहों पर अपनी बैंक डिटेल्स शेयर ना करें।
  4. पुष्टि के लिए हमेशा अधिकारी विभाग से संपर्क करें।
  5. फ्रॉड होने की स्थिती में 1930 पर संपर्क करे।