📌 Bank Account Safety Tips - अगर आप भी बैंकिंग फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो ये 4 गलतियां भूल से भी न करे
आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं और हमारे लगभग सभी काम बहुत जल्द ही हो जाते हैं। और ज्यादातर चीजें तो हमारे मोबाइल पर ही आ जाती है। मतलब एक ही क्लिक में लगभग सबकुछ काम हो जाता है। वहीं, बात अगर हम बैंकिंग क्षेत्र की करें, तो यहां भी हम लोगो को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। जैसी की नेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसी कई तरह की अन्य सुविधाएं मिलती हैं। और जैसे-जैसे हम लोगो को बैंक क्षेत्र में नई नई सुविधाएं मिलने लगी हैं, वैसे-वैसे फ्रॉड का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने बैंक खाते की सुरक्षा करे इसलिए आज में आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी बाते बताऊंगा जो आपको हमेशा ध्यान रखना जरूरी हैं। जिससे आप फ्रॉड होने से खुद को बचा सकते हैं।
Bank Account Safety Tips
📌 एटीएम कार्ड की जानकारी न दें
कभी भी किसी को भी अपने एटीएम कार्ड की जानकारी साझा न करे जैसे की अपना एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, एटीएम पिन और मोबाइल पर ओटीपी (OTP) को भूलकर भी किसी के साथ साझा न करें।
📌 फ्रॉड कॉल से सावधान रहैं.
कितनी बार तो हमे फ्रॉड कॉल भी आती हैं। और वो लोग बैंक के अधिकारी बनकर हमको कॉल करते हैं और फिर वे लोग आपसे आपके डेबिट कार्ड की सभी जानकारी मांगते है जैसे की पिन नंबर, ओटीपी और सीवीवी जैसी जानकारी मांगते हैं। लेकिन आपको उन्हें ये कभी भी शेयर नहीं करनी है क्योंकि बैंक के अधिकारी कभी भी आपसे ये जानकारी नहीं मांगते हैं।
📌 नेट बैंकिंग को कभी भी किसी के सिस्टम पर लॉगिन न करें
कई लोग अपनी नेट बैंकिंग को अपने दफ्तर, किसी साइबर कैफे या किसी अन्य जगह पर लगे सिस्टम में ही लॉगिन कर लेते हैं। जबकि ऐसा करना सुरक्षित नहीं माना जाता। इसलिए कभी भी नेट बैंकिंग को अपने मोबाइल या अपने खुद के कंप्यूटर में ही लॉगिन करें।
📌 एटीएम मशीन पर सावधान रहें
एटीएम मशीन पर लोग पैसे निकालते समय सावधानी नहीं बरतते हैं। ध्यान दें कि कहीं आपको पिन डालते हुए कोई देख तो नहीं रहा है, कहीं कार्ड लगाने वाली जगह पर क्लोनिंग तो नहीं की गई है। कीपैड ठीक से काम कर रहे हैं आदि। इन सब बातों का जरूर ध्यान रखें।





0 टिप्पणियाँ