📌 Fake website को सेकेंडों में आप पहचान लेंगे की website है या नहीं, पांच आसान तरीके
Fake website - आज के समय में इंटरनेट हर कोई यूज करता है और इसी कारण की वजह से साइबर धोखाधड़ी भी बढ़ती जा रही है. और आपको साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए बेहद सावधान रहने की भी बहुत जरूरत है, क्योंकि अब तो धोखेबाज लोग जाल में फंसाने और उनके अकाउंट में से पैसे निकालने के लिए बहुत सरल और रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। साइबर ठग लोग इसके लिए कई फेक वेबसाइट का भी इस्तेमाल करते हैं।
जब से इंटरनेट आया है तबसे दुनियाभर में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है, इन्टरनेट से हमारे कितने काम काफी आसानी से हो रहे हैं। एक ओर से इंटरनेट से बैंकिग आसान हुई है तो वहीं साइबर धोखाधड़ी के मामले ज्यादा होने लगा है। और खासकर तो कोरोना महामारी के बाद साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटना काफी होने लगी है।
ठग करने के लिए नए तरीके अपना रहे है धोखेबाज
जब भी आप इंटरनेट उपयोग करते हो तो आपको साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि अब तो धोखेबाज लोगों को जाल में फंसाने की लिए नए नए रचनात्मक तरीके निकालते है, और उनके अकाउंट से पैसे भी निकाल देते है कई साइबर ठग तो इसके लिए कई फेक वेबसाइट का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हम लोग इस प्रकार के साइबर ठग से बच सकते है तो दोस्तो आज में आप लोगो को इस आर्टिकल में फेक वेबसाईट है या नहीं इसका पता कैसे करे इस के में आपको कुस तरीके बताने वाला हु। जिसको आप फॉलो करेंगे तो साइबर ठगी की संभावना काफी कम हो जाएगी।
📌 इस तरह पता करे की Fake website हैं या नहीं
1. सबसे पहले आप सर्च इंजन में वेबसाइट का एड्रेस टाइप करें और रिजल्ट का रिव्यू देखे। और सबसे पहले हमेशा यूआरएल की जांच करें।
2. वेबसाइट के कनेक्शन टाइप को देखें और वहा पर चेक करे की वो वेबसाईट सुरक्षित है या नहीं अगर वेबसाइट के आगे HTTPS लिखा है तो वह सुरक्षित है, अगर HTTP लिखा है तो वो सुरक्षित नहीं हैं।
3. वेबसाइट सर्टिफिकेशन को और ट्रस्ट सील को वेरिफाई करें। और इसकी वैधता की पुष्टि करने के लिए हमेशा SSL सर्टिफिकेशन को भी चेक करें। ट्रस्ट सील आमतौर पर होमपेज, लॉगिन पेज और चेक आउट पेज पर लगाए जाते हैं।
4. अगर आपको वेबसाइट पर खराब अंग्रेजी के साथ गलत स्पेलिंग भी दिखती है, तो यह फेक वेबसाइट हो सकती है।
5. यदि आपको वेबसाइट पर अलग टाइप का विज्ञापन दिखता हैं तो आप सावधान रहें। अगर वहा पर आश्चर्यजनक रूप से बड़ी संख्या में विज्ञापन दिखाई दे रहा हैं, तो इस प्रकार की वेबसाइट को तुरंत बंद कर दें। इस प्रकार की वेबसाइट को आप गलती से भी मत खोले अगर आपने गलती से भी विज्ञापन पर क्लिक कर दिया तो आप अन्य फेक साइट पर चले जायेंगे और वहा पर वायरस और ट्रोजन होने की पूरी संभावना है।

0 टिप्पणियाँ