Bina OTP और PIN से भी आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
नमस्कार दोस्तो कैसे हैं आप मेरे ख्याल से अच्छे होंगे आज हम इस आर्टिकल में आप लोगो को बताने वाले है की कैसे Bina OTP और PIN से भी आपका बैंक अकाउंट हो खाली हो सकता है, हम सभी अब तक यह जानते थे और सुनते आए हैं कि डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय हमे कभी भी इसका पासवर्ड या पिन शेयर नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर आपके फोन में कोई OTP या अनजान लिंक आता है तो इसको बिल्कुल भी क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ सकते हैं।
अगर क्या हो जब सिर्फ मिस्ड कॉल से ही आपके बैंक में जमा पैसे निकल जाएं तो? अब चोरों ने कुछ ऐसा ही नया तरीका खोज निकाला है, जिसमें बिना किसी ओटीपी, पिन, पासवर्ड या लिंक से लोगों के अकाउंट से पैसे निकल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Banking frauds का नया तरीका!
यह भी पढ़ें: बैंक के OTP के नाम से हो रहा है फ्रॉड,
हाल ही में कुश दिन पहले न्यूज में आया था की दक्षिण दिल्ली स्थित सुरक्षा सेवा के निदेशक के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी में 50 लाख रुपये खो दिए। पीड़ित के मुताबिक, शाम 7 बजे से लेकर 8.45 बजे के बीच में उसके फोन पर बार-बार ब्लैंक और मिस्ड कॉल आए। शुरू में तो उसने कुछ कॉलों को तो नजरअंदाज कर दिया, मगर जैसे ही उसने कॉल उठाई तो दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई थी और कुछ ही देर बाद उसके अकाउंट से 50 लाख रुपये निकल चुके थे।
सिम स्वाइप’ फ्रॉड
अब कहा जा रहा है कि बैंक से पैसे निकालने के लिए जालसाज जो फ्रॉड होते है ना वो अब ‘सिम स्वाइप’ फ्रॉड का इस्तेमाल कर रहे हैं इसमें आपके अकाउंट तक पहुंचने के लिए आपके फोन नंबर का इस्तेमाल किया जाता है और सिम को स्विच कर दिया जाता है। जालसाज सबसे पहले तो आपके मोबाइल फोन की सिम सिम प्रोवाइडर से संपर्क करते हैं और उन्हें उसी नंबर का सिम कार्ड एक्टिव करने के लिए मनाते है। एक बार अगर यह सिम एक्टिव हो जाता है तो स्कैमर्स के पास पीड़ित के फोन नंबर का नियंत्रित होता है इसके बाद वे नियंत्रण कॉल या टेक्स्ट प्राप्त करना महत्वपूर्ण चीजों पर कंट्रोल कर सकता है।
यह भी पढ़े: Fake website को सेकेंडों में पहचान करे
यह भी पढ़े: Upi Transaction Failed Hone Ke Baad Kiya Kare
अगर आपको इस तरह के साइबर फ्रॉड (धोखों) से बचना है तो किया करे
1. अपने सिम को हमेशा अपडेट करते रहें, और इसकी KYC समय-समय पर कराते रहें
2. किसी भी अनजान कॉल का या मैसेज का जवाब न दें।
3. किसी भी अनजान लिंक को खोलने से बचें
4. अगर आपके अकाउंट से पैसे निकल चुके हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अपने अकाउंट को लॉक करवादे
5. फ्रॉड की जानकारी साइबर सेल को दें
यह भी पढ़े: 5 बेहतरीन ऐप जिन्से आप पैसे कमा सकते है।
%20(1).png)

0 टिप्पणियाँ